नासा के रोवर ने भेजी मंगल ग्रह से दरवाजे की आकृति । मंगल ग्रह से आई आश्चर्य जनक दरवाजे की तस्वीर । NASA ने भेजी दरवाजे की तस्वीर:- हमने इस पोस्ट में अमेरिका की एजेंसी नासा के द्वारा एक दरवाजे जैसी तस्वीर share की जिसके बारे में हमने संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में बताई है।
![]() |
| NASA के दरवाजे की तस्वीर |
नासा ने 7 मई को क्यूरोसिटी रोवर से खींची गई एक तस्वीर को सांझा किया है जिसमें तस्वीर में एक दरवाजे के आकार का चित्र है।
मंगल ग्रह से आई यह तस्वीर कठोर चट्टानों के बीच एक गुफा के मुहाने जैसी लग रही है, हालांकि इस तस्वीर को देखकर सभी लोगों के अपने-अपने मत प्रकट होते हैं और सबके मन में अलग-अलग प्रकार के सवाल उत्पन्न होते हैं।
कई लोग इस तस्वीर को देखकर यह तक बोलते हैं कि यह एक एलियन के घर का दरवाजा हो सकता है, कुछ लोग इसे दूसरे सभ्यता के लोगों द्वारा बनाया बताते हैं।
क्योरोसिटी रोवर 2012 से मंगल ग्रह से तस्वीर भेजने की सेवा में लगा हुआ है।
NASA: कैसे बन पाया होगा दरवाजा
नासा ने इस तस्वीर की पहचान "सोल 3466" सीरीज की एक चैन की कड़ी के रूप में प्रस्तुत किया है और इसे "मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम" की वेबसाइट में कई रूपों में प्रस्तुत किया है।
नासा कहता है कि यह किसी एक चट्टान का बहुत ही छोटा सा दरार का रूप है और इसे बहुत बड़े शॉट के रूप में बताया है।
नासा की ही एक लेबोरेटरी JPL (जेठ प्रोपल्शन लेबोरेटरी) के वैज्ञानिकों ने हमें यह जानकारी प्रदान की है कि इस तस्वीर में इस दरार का आकार 45 सेंटीमीटर लंबा व 30 सेंटीमीटर चौड़ा है।
NASA ने क्या कहा दरवाजे पर
नासा इस तस्वीर के अनुसार यह कहता है कि इस तस्वीर के अंदर लाइन से कई दरारे हैं और यह दरार ऐसी जगह पर बनी है जहां पर सारी दरारे आकर मिलती हैं।
नीचे दी गई इस तस्वीर के माध्यम से हम इसकी पूरी जानकारी समझ सकते हैं।
![]() |
| मार्स पर मिली दरवाजे की आकृति की दरार |


0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)