Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

क्वाड समिति के लिए जापान में 40 घंटे के प्रवास में पीएम मोदी की 23 बैठकें । पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

समिति के लिए जापान में 40 घंटे के प्रवास में पीएम मोदी की 23 बैठकें । पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे हमने इस पोस्ट में पीएम मोदी द्वारा जापान के टोक्यो में हो रहे क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संपूर्ण जानकारी बताइ है।
पीएम मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन फोटो
पीएम मोदी की क्वाड शिखर सम्मेलन बैठक

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री बड़े सम्मेलनों में भाग लेते हैं तथा कुछ मुख्य विषय पर कार्य भी करते हैं जो आधुनिक युग में नवीनता का रूप लेती हैं।

प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत भी करेंगे जैसे कि वह व्यापार, राजनयिक व सामुदायिक बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्री के साथ शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान विश्व के 3 बड़े नेताओं के साथ व 23 इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जापान के टोक्यो में हो रहे क्वाड शिखर सम्मेलन में बड़े नेताओं के साथ भाग लेंगे।

जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देशवासियों के साथ-साथ जापान के करीब 36 CEO के साथ मुलाकात भी करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात को टोक्यो व दो रात विमान की यात्रा करेंगे।

यूक्रेन और रूस के हमले के बीच हो रहे इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बाइडेन और जापानी समकक्ष फुमियों किशीदा के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे तथा वह ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियों किशीदा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई 2022 के टोक्यो में तीसरे क्वार्ड लीडर्स सम्मिट में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ