एशिया कप हॉकी 2022: जापान ने भारत को 5-2 से हराया । जापान से भारत की 5-2 से हार हमने इस पोस्ट में एशिया हॉकी कप 2022 में भारत को जापान द्वारा 5-2 से हराने की संपूर्ण जानकारी बतलाई है।
इंडोनेशिया की राजधानी में वर्तमान में चल रहे एशिया कप हॉकी 2022 में भारत को जापान द्वारा करारी हार दी गई है, जिसके बाद भारत की टीम पुल ए टेबल में तीसरे पायदान पर तथा जापान की टीम प्रथम पायदान पर आ गई है, जापान ने भारत को 5-2 से हराया हैं।
पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2022 इस टूर्नामेंट का ही 11वां संस्करण है, जिसकी शुरुआत 1982 में हुई थी और यह वर्तमान में इंडोनेशिया के जकार्ता में खेला जा रहा है।
यह टूर्नामेंट हमेशा से 4 साल में एक बार आयोजित होता है लेकिन ऐसी भी परिस्थितियां आई है जब इसके आयोजन को 2 साल व 5 साल के अंतराल में भी करना पड़ा था।
भारत की हॉकी टीम ने पुरुष एशिया कप हॉकी मैं 3 बार इस खिताब को अपने नाम किया है और वह चैंपियन भी है, भारत ने 2017 में आयोजित इस कब के 2017 संस्करण को भी जीता था।
किस-किस ने किए गोल
इस मैच में भारत की ओर से पवन राजभर व उत्तम सिंह द्वारा गोल किए गए थे, राजभर ने 45वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया था तथा 50वें मिनट में उत्तम सिंह द्वारा दूसरा गोल किया गया, तथा जापान की तरफ से नागायोशी ने 24वें मिनट और कोसे कावाबे द्वारा 40वें तथा 56वें मिनट में दो गोल किए गए, कोजी यामासाकी द्वारा 50वें मिनट पर चौथा गोल करा गया और उन 50वें मिनट पर ओका रायोमा द्वारा तीसरा गोल किया गया था।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)