Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

ज्ञानवापी मामले में आज कोर्ट क्या करेगा? ज्ञानवापी सर्वेक्षण, आज वाराणसी जिला अदालत से आएगी सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में आज कोर्ट क्या करेगा? ज्ञानवापी सर्वेक्षण, आज वाराणसी जिला अदालत से आएगी सुनवाई हमने इस पोस्ट में आज वाराणसी जिला अदालत द्वारा ज्ञानवापी पर की जाएगी सुनवाई पर पूरी जानकारी बताइ है।
वाराणसी जिला अदालत जज की फोटो
अभय कुमार विश्वेशा की फोटो

वाराणसी के ज्ञानवापी का मामला
हमारे पास काफी दिनों से यह समाचार आ रहे हैं की ज्ञानवापी मस्जिद काशी विश्वनाथ के मंदिर का ही एक भाग है तथा उसके बाद किए गए सर्वेक्षण में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होती है जैसे ज्ञानवापी मस्जिद के हो जो खाने में शिवलिंग तथा ठीक सामने नंदी भी मिलना और अन्य बहुत से तथ्य सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं और लोगों द्वारा हनुमान मूर्ति व एक और शिवलिंग मिलने की बातें कहीं जा रही है।

इस सर्वेक्षण के दौरान नेताओं तथा अन्य लोगों द्वारा इस सर्वेक्षण पर काफी टिप्पणियां भी की गई है।

इस सर्वेक्षण तथा मामले को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के जिला अदालत को सौंप दिया गया है।

आज वाराणसी की जिला अदालत ने सभी पक्षों को सुबह 10:00 बजे कोर्ट में मौजूद होने को कहा है।

कोर्ट में क्या होगा?

आज वाराणसी के जिला जज अजय कुमार विश्वेशा द्वारा ज्ञानवापी के पक्ष में सुनवाई की जाएगी अब पूरा मामला किस प्रकार का मोड़ लेता है, यह पूरा मामला जिला अदालत पर निर्भर करता है, आज की सुनवाई यहीं खत्म होगी या यह आगे भी बढ़ेगी इसकी पूरी जानकारी जिला अदालत के आदेश पर निर्भर करेगी तथा इस मामले में और यह जानकारी आ रही है, कि सुनवाई से पहले एक और शिवलिंग मिलने का दावा है तथा आज पूरे देश की नजर ज्ञानवापी के जिला अदालत पर होगी।

ज्ञानवापी मामले पर हो रही जमकर राजनीति

ज्ञानवापी को लेकर उत्तर प्रदेश में कई लोग राजनीति कर रहे हैं कोई हिंदू पक्ष में है तो कोई मुस्लिम पक्ष में है तथा कोई इसे हिंदुओं की आस्था बता रहा है तो कोई मुस्लिम को परेशान करने की साजिश पर राजनीति कर रहा है इसी दौरान हिंदू पक्ष ने जहा बाबा के मिलने का दावा किया है वहा पर हनुमान के होने का भी दावा कर रहे हैं।
आज वाराणसी जिला अदालत करेगी ज्ञानवापी सुनवाई
ज्ञानवापी विवाद पर बनी मस्जिद की फोटो

मुस्लिम पक्ष के वकील का बड़ा खुलासा


ज्ञानवापी के मामले में एक बड़ी खबर यह भी आई है कि मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव ने यह कहा है कि जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह मामला जिला अदालत को सौंप दिया गया है अब यह मामला आगे चलेगा या नहीं,
उन्होंने यह भी कहा कि अब जो भी होगा वह जिला अदालत पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा सोमवार को माननीय अदालत के सामने यह भी बात रखेंगे कि सबसे पहले इस केस की मैनटेबिलिटी पर सुनवाई हो और उन्होंने ज्ञानवापी सर्वेक्षण की रिपोर्ट के लीक हुए डाटा पर भी बात करते हुए यह कहा है कि इस पर एक नई जांच कमेटी बनानी जानी चाहिए।

सिविल कोर्ट ने सौंपे थे दस्तावेज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश देने के बाद सिविल कोर्ट ने सारे दस्तावेज व वीडियो तथा फोटोस को शनिवार के दिन जिला अदालत को सौंप दिए थे तथा इस मामले में अब सुनवाई अजय कुमार विश्वेशा द्वारा की जाएगी जो पहले बनारस के जिला और सेशन जज थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ