Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

जोधपुर कोर्ट में चले चाकू । पारिवारिक कोर्ट में चले चाकू मामला

जोधपुर कोर्ट में चले चाकू । पारिवारिक कोर्ट में चले चाकू मामला
हमने हमेशा से ही देखा है कि कई लोगों में तलाक होता है लेकिन आज जोधपुर के एक पारिवारिक कोर्ट के बाहर चाकू चलने का मामला सामने आया।
जोधपुर कोर्ट में चले युवक पर चाकू
जोधपुर उदय मंदिर थाने का मामला

जोधपुर में पारिवारिक न्यायालय के बाहर एक ही युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला उदय मंदिर थाने का है। बावरला निवासी एक युवक अनुपाराम वह उसकी बहन की शादी 2016 में हुई थी तथा अनोपाराम की बहन की शादी उसके ही साले दिनेश के साथ हुई थी।
अनूपाराम की बहन तो ससुराल चली गई लेकिन उसकी पत्नी प्रियंका उसके घर नहीं आ रही थी जिसके बाद वह ससुराल वालों से नाराज हो गया तथा यह मामला पारिवारिक कोर्ट में चला गया।
कोर्ट में इस विवाह को लड़की के नाबालिग होने के कारण शून्य करने की कार्यवाही चल।
पारिवारिक न्यायालय में सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष आते रहे, लेकिन शुक्रवार के दिन दोनों पक्ष में बातचीत के दौरान आपस में झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान अनुपाराम ने अपनी जेब से चाकू निकालकर अपने साले दिनेश पर वार करने चालू कर दिए, जिसके बाद दिनेश की कमर के नीचे चाकू लगा और वह घायल हो गया।
इस घटना से पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी हो गई तथा पुलिस द्वारा मौके पर अनुपाराम को पकड़ दिया गया।
अनुपाराम को पकड़ने से पहले उसने पुलिस को भी चाकू दिखाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई तथा थाने में दोनों पक्षों द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ