Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

भतीजे के मर्डर के बाद ट्रेन के आगे कूदी चाची:अवैध सबंध के चलते चाचा ने ही की हत्या; महिला की भी मौत

भतीजे के मर्डर के बाद ट्रेन के आगे कूदी चाची:अवैध सबंध के चलते चाचा ने ही की हत्या; महिला की भी मौत 
हमने इस पोस्ट में बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ में भतीजे व चाची के साथ संबंधों से हुई परेशानी की संपूर्ण जानकारी बताइ है।
बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ के चाची और भतीजे का मामला
चाचा उदाराम मेघवाल की फोटो

काफी समय से प्रेम प्रसंगों की हत्याओं के मामले बढ़ने लगे हैं, इसी प्रकार का एक मामला बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ से आया है, जिसमें एक भतीजे का अपनी चाची के साथ ही प्रेम का मामला चल रहा था, जिसकी जानकारी चाचा को मिलने पर दोनों की हत्या हो गई।

जब एक दलित युवक की हत्या की जानकारी पुलिस को पता चली तो पुलिस को जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लगा, जिसमें एक युवक का उसकी चाची से ही प्रेम था तथा चाचा द्वारा हत्या करने की जानकारी भी पुलिस को मिल गई जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जानकारी में बताया कि युवक की उसकी चाची के साथ होने वाले संबंधों का उसके चाचा को पता चल गया था, जिसके बाद चाचा ने रविवार को भतीजे को मार दिया तथा इस सदमे व बदनामी के कारण चाची ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

रविवार को मिला था शव


पुलिस ने बताया कि युवक का नाम कुशलाराम था, जिसकी अपनी चाची गौरा देवी (40) के साथ काफी समय से अवैध संबंध था और इसकी जानकारी चाचा उदाराम मेघवाल को मिल गई थी जिसके बाद उदाराम ने भतीजे कुशला राम (45) को अपने खेत की ढाणी में बुलाया तथा वहां पर उसकी हत्या कर दी तथा शव को ऊंट गाड़ी की सहायता से भोजास गांव की सड़क पर फेंक दिया था।

इस घटना के बाद परिवार वाले काफी आक्रोश में थे तथा उदाराम भी काफी आक्रोश दिखा रहा था जिसे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया था।

श्री डूंगरगढ़ के सीईओ दिनेश कुमार व सेरूणा के थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने चाचा को हिरासत में ले लिया, पहले तो चाचा ने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में थोड़ी सख्ती दिखाने पर चाचा ने सब कुछ बोल दिया जिसकी पूरी जानकारी सेरूणा थाना अधिकारी रामचंद्र ढाका ने अपराधी से बुलवा ली तथा कुछ ही घंटों में पूरे मामले को सुलझा दिया।

चाची ने भी दी जान


जब चाची को उसके अवैध संबंधों का पर्दाफाश होते दिखा तो वह परेशान हो गई और सुबह 5:30 बजे घर से निकल कर बेनिसार व हेमासर के बीच रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूद गई और अपनी जान दे दी, रेल चालक ने ट्रेन को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गई और कुछ समय तड़प कर उसकी मृत्यु हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ