Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

SUV 2022 Mahindra Bolero । 2022 SUV Mahindra Bolero launch

SUV 2022 Mahindra Bolero । 2022 SUV Mahindra Bolero launch हमने इस पोस्ट में महिंद्रा कंपनी द्वारा अपनी एसयूवी 2022 बोलेरो लॉन्च करने के बारे में जानकारी दिए जिसमें इसके रंग, फीचर्स तथा अन्य जानकारी को बताया है।
Bolero SUV 2022 launch in India
suv 2022 mahindra bolero launch 

महिंद्रा की बोलेरो कार हमेशा से ही भारतीय ग्राहकों के लिए एक लोकप्रिय कार रही है तथा इसे सरकारी के कई वर्गों में अफसरों को देने के लिए भी सरकार खरीदती है तथा यह जनता में भी काफी लोकप्रिय हैं।

2022 Mahindra Bolero:


भारत में महिंद्रा कंपनी द्वारा भारतीय बाजार में SUV 2022 Bolero launch कर रही है, कहा जा रहा है कि इस नई बोलेरो में कई सारे फीचर्स भी है तथा इसे देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान काफी बार देखा भी जा चुका है।
पिछली रिपोर्ट के अनुसार तो महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट (Mahindra Bolero Facelift) मैं कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे तथा तकनीकी में यह पहले के समान ही होगी।
जानकारी में पता चला है कि यह कार 2 रंगों वाले एक्सटीरियर के साथ लांच होगी तथा बोलेरो के अगले हिस्से में दो एयरबैग भी होंगे।

मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन

महिंद्रा बोलेरो 2022 के मॉडल के साथ 1.5 लीटर डीजल वाला इंजन मिल सकता है जो 75 BHP Power और 210NM पीक टॉर्क को बनाता है इस 2022 की बोलेरो में 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स दिया गया है।
ARAI की रिपोर्ट अनुसार यह कार 1 लीटर डीजल में करीब 16.7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें 3 सिलेंडर लगे होने के बाद भी यह एक ताकतवर कार है तथा कार को तेजी से रफ्तार दे सकता है।

चेंज डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री


जानकारी में पता चला है कि SUV Bolero के अगले हिस्से में फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है तथा यह टॉप मॉडल के साथ मिल सकती है। इसमें हेडलैंप बाहर से तो पहले जैसा ही लग रहा है लेकिन इसके अंदर डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है।
इस नई एसयूवी बोलेरो में कंपनी द्वारा कुछ नई चीजें भी जोड़ी जा सकती है जैसे कि बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री भी मिल सकते हैं। महिंद्रा एसयूवी बोलेरो में नए फीचर्स व नए केबिन के साथ-साथ एबीएल, एबीडी, पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट भी मिल सकते हैं।
खबर के अनुसार यह पता चला है कि कंपनी द्वारा इसे करीब मई या जून 2022 में लांच किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ