upsc topper shruti sharma profile। 2021 topper श्रुति शर्मा की जानकारी: हमने इस पोस्ट में यूपीएससी में टॉप करने वाली श्रुति शर्मा की पढ़ाई, उनका इंटरेस्ट तथा श्रुति शर्मा की अन्य संपूर्ण जानकारी को बताया है।
![]() |
| 2021 यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा |
UPSC Topper Shruti Sharma:
यूपीएससी एक ऐसी सिविल सर्विस है, जो लोगों का जीवन बदल देती हैं, इसमें सिलेक्शन के बाद लोगों के जीवन में मान सम्मान बढ़ जाता है तथा वह इस पद के माध्यम से लोगों के जीवन को सुधारने में अपना योगदान देते हैं, जब कोई व्यक्ति यूपीएससी की तैयारी करता है, तो उसके जीवन में कई बदलाव आते हैं, जो अनुचित है इसकी तैयारी के बाद वह लोगों की जिंदगी को बदलने के लिए प्रयत्न करने लग जाता है।
प्रत्येक व्यक्ति की यह इच्छा होती है, कि उसे अपने देश व समाज में आदर सम्मान प्राप्त हो तो यह एक ऐसा पद है, जो सब कुछ दिला सकता है तथा व्यक्ति की जिंदगी बदल सकता है।
Topper Shruti Sharma
सोमवार के दिन यूपी द्वारा अपना अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें श्रुति शर्मा द्वारा टॉप किया गया है इस परीक्षा के दौरान कुल 685 पदों पर भर्ती की गई जिसमें 180 IAS, 37 IFS, 200 IPS तथा 80 उम्मीदवार की प्रोविजनल दावेदारी हैं।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में श्रुति शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है, वह दिल्ली से ही अपनी पढ़ाई पूर्ण करी है तथा एक इतिहास की छात्रा रही है।
Shruti Sharma Coaching
श्रुति शर्मा द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है तथा वह ऑल इंडिया में 1 रैंक पर रहने वाली लड़की है। यह एक इतिहास की छात्रा रही है तथा इन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग में प्रवेश ले रखा था।
Shruti Sharma Education
श्रुति शर्मा एक बिजनौर स्थान की रहने वाली है उन्होंने अपनी कॉलेज शिक्षा सेंट स्टीफेंस कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से की थी। वह एक इतिहास की छात्रा रहते हुए दिल्ली से अपनी पढ़ाई की थी।
इन्होंने बाद में यूपीएससी की तैयारी के लिए जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग में हिस्सा लिया तथा इस कोचिंग की टॉपर बनी, वहीं इसी कोचिंग से ते 23 अन्य विद्यार्थियों का भी यूपीएससी में चयन हुआ है।
श्रुति शर्मा इतिहास की छात्रा
श्रुति शर्मा इतिहास की छात्रा रही है और उन्होंने इसकी पढ़ाई सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की है वहीं उन्होंने यूपीसी में टॉप किया है तथा द्वितीय स्थान अंकिता अग्रवाल व तीसरा स्थान गामिनी सिंगला ने हासिल किया है।
श्रुति शर्मा ने क्या कहा?
श्रुति शर्मा ने कहा कि इस सफलता के लिए मैं सभी पर आभारी हूं तथा सभी का मेरे जीवन में कुछ ना कुछ योगदान रहा है। मैंने अपनी इतिहास की पढ़ाई सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की तथा फिर जेएनयू में एडमिशन लिया मगर मास्टर्स का कोर्स पूरा नहीं कर पाई और जिसके बाद मेरा यूपीसी तैयारी में मन चला गया जिसके लिए मैंने जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग में दाखिला लिया तथा आगे की तैयारी शुरू की।
काफी बार रिजल्ट चेक किया
श्रुति शर्मा ने बताया कि जब उनका यू पी सी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है तो उनके द्वारा चेक करने पर प्रथम नंबर पर उनका नाम बताया गया जिसके बाद उन्हें विश्वास ना होने पर बार बार चेक किया तथा बाद में इसकी जानकारी माता-पिता को दी।
upsc shruti sharma intrest
श्रुति शर्मा द्वारा एक इंटरव्यू में यह बताया गया था कि उन्हें नई चीजें सीखने और नए कल्चर के बारे में जानने में बहुत रुचि होती है, वह किताबों को पढ़ने और फिल्में देखने में भी रुचि रखती है।
UPSC 2021 topper list
| AIR Rank | Topper Name |
|---|---|
| 1. | श्रुति शर्मा |
| 2. | अंकिता अग्रवाल |
| 3. | गामिनी सिंघला |
| 4. | ऐश्वर्या वर्मा |
| 5. | उत्कर्ष द्विवेदी |
| 6. | याक्स चौधरी |
| 7. | सम्यक एस जैन |
| 8. | इशिता राठी |
| 9. | प्रीतम कुमार |
| 10. | हरकीरत सिंह |
ये भी पढ़ें

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)