दही खाने के फायदे, नुकसान। benefits of dahi हमने अपनी इस पोस्ट में दही खाने के फायदे नुकसान व किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी बताई हैं।
दही कि जानकारी पढ़ें
दही खाने की वह चीज है जिसे हर कोई पसंद करता है तथा इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह दूध से बनाया जाता है इसे लोग ज्यादातर दिन के समय में व गर्मियों में अधिक खाना पसंद करते हैं तथा डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा भी दही खाने की सलाह दी जाती है, जो हमारे शरीर के कई अंगों को मजबूत बनाने का काम करती है। इसके साथ ही आपको यह भी जानकारी होगी की बॉडी बिल्डर भी जिम करने के बाद खाने में दही खाना पसंद करते हैं, जिससे उनकी मांसपेशियां और मजबूत हो सके।
आज हम अपनी इस पोस्ट में वह सभी जानकारी देंगे जिससे दही खाने के क्या फायदे हैं, इसके क्या नुकसान है तथा किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
रोजाना दही खाने के फायदे (Yogurt Health benefits)
रोजाना दही खाने के फायदे बहुत है तथा यह स्वास्थ्य में भी अपना प्रभाव दिखाता है इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही हमारे शरीर की कई समस्या इसकी सहायता से दूर हो जाती हैं।
- विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि दही में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है तथा इसे रोजाना खाने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और यह हमारे दांतो और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करता है।
- दही के सेवन से हमारा ब्लड प्रेशर भी सही तरीके से काम करता है जिससे हमें इसकी तकलीफ नहीं होती है।
- दही खाने से हमें ज्यादा भूख नहीं लगती है और यह शरीर में एनर्जी बनाए रखता है इसकी सहायता से हम अपना वजन भी आसानी से कम कर सकते हैं।
- यह खाना हृदय रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है तथा इस में उपस्थित विटामिन 12 और राइबोफ्लेविन उपस्थित है जिसकी सहायता से ह्रदय की परेशानी से बचा जा सकता है।
- दही हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है।
- दही में उपस्थित विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है तथा दही में इसकी काफी अधिक मात्रा उपस्थित है।
- किसी भी संक्रमण से बचने के लिए भी हमें दही का सेवन करना चाहिए।
- हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दही खाना चाहिए तथा इसकी सहायता से पाचन तंत्र से संबंधित परेशानी को दूर किया जा सकता है।
- दही खाने से हमारे शरीर में एनर्जी आती है तथा शरीर प्रतिरक्षा प्रणाली में मजबूत होता है।
- ओस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) से बचने के लिए भी हमें दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी उपस्थित होते हैं।
- दही में प्रोबायोटिक उपस्थित होता है जो हाथों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।
- दही हमारे शरीर की त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है इसके घरेलू नुस्खा द्वारा त्वचा को मॉश्चराइज व मुलायम बनाया जाता है।
- दही हमारे शरीर में पेट संबंधी परेशानियों को भी दूर करता है तथा दही में अजवाइन मिलाकर पीने से हमारे कब्ज की परेशानी दूर होती है।
- जब गर्मियों में तेज गर्म हवा चलती है तो लू से बचने के लिए भी नहीं पिया जाता है जिससे लू से बचा जा सके।
- जब हमें सर्दी और खांसी के समय श्वास नली में संक्रमण फैल जाए तो दही खाकर इसे दूर किया जा सकता है।
- जब हमारे मुंह में छाले हो जाए तो वहीं के कुल्ले करके हम छाले मिटा सकते हैं।
- दही खाने से मुंह से दुर्गंध नहीं आती है इसके साथ ही दांतों में कीड़े भी नहीं पड़ते हैं।
- दही की सहायता से हम शुगर कंट्रोल भी कर सकते हैं।
- दही को हिंग का छौंक लगाकर खाने से यह हमारे जोड़ों के दर्द में लाभ लाता है।
- अगर किसी व्यक्ति को अपना शरीर बढ़ाना है तो दही में किसमिस, बादाम व छुहारा मिलाकर खाएं।
- यदि छोटे बच्चों के दांत आ रहे होते हैं तो उन्हें शहद के साथ दही मिलाकर चटाने से दांत आसानी से बाहर आ जाते हैं।
- डॉक्टर द्वारा भी यह सलाह दी जाती है कि एंटीबायोटिक दवाई के नुकसान से बचने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
- दही खाने वालों को तनाव की परेशानी भी बहुत कम होती है।
- यदि आप थकावट महसूस करते हैं तो रोजाना दही का सेवन करें।
दही के नुकसान (Yogurt side effects)
दही अत्यधिक खाने के फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी है। हर वस्तु या चीज़ को उसकी 1 सीमा से अधिक आने पर वह नुकसान भी देने लग जाती हैं। इसका अधिक सेवन करने पर यह हमारे स्किन के लिए भी फायदेमंद नहीं होती है।
- यदि आप सर्दी व जुकाम होने पर रात या शाम के समय में दही खाते हैं तो इससे आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
- यदि कोई मरीज लेक्टोंस असहिष्णुता (Lactose Intolerance) से ग्रसित है तो उसको दही से एलर्जी हो सकती है तथा खाने पर पेट दर्द, उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है।
- यदि किसी व्यक्ति को दूध पीने या दूध से एलर्जी है तो उसे भी दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही का सेवन करने से उनकी त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन जैसी समस्या उत्पन्न होती है।
- मोटे लोगों व डायबिटीज मरीजों को दही में चीनी मिलाकर खाने पर उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए
- आर्थराइटिस के मरीज।
- अस्थमा के मरीज।
- लेक्टोज इनटोलरेंस के मरीज।
- एसिडिटी की समस्या वाले मरीज।
यह भी पढ़ें

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)