आपने वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बहुत देखा वह सुना होगा लेकिन हाल ही में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड एक बच्ची द्वारा बनाया गया है जिससे आप आश्चर्य में भी पड़ जाएंगे। यह बच्ची अपनी छोटी सी उम्र में ही एक ऐसा कमाल किया है जिससे उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है इस बच्ची ने अपनी छोटी सी उम्र में ही एक किताब लिख कर उसे प्रकाशित कर दिया है जिसके बाद उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
![]() |
| बेला ने कि 5 साल कि उम्र में अपनी किताब प्रकाशित |
5 साल की बेला का वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह बच्ची 5 साल 211 दिन की उम्र में एक किताब को प्रकाशित करवाया है, जिसका नाम बेला जे डार्क किताब है तथा यह बच्ची ब्रिटेन में निवास करती हैं। इस किताब के प्रकाशित होने के बाद यह किताब विश्व की सबसे कम उम्र की लेखिका बन गई है।
द लॉस्ट कैट शीर्षक के माध्यम से हमें यह बताया गया है कि बेला की यह किताब एक स्नोई की कहानी बताती है, इसमें यह बताया गया है कि एक बिल्ली जो रात के समय में अकेले बाहर निकलने के बाद खो जाती है।
कब हुई पुस्तक प्रकाशित
इस द लॉस्ट कैट को 31 जनवरी 2022 को जिंजर फेयर प्रेस द्वारा प्रकाशित करवाया गया था तथा जिसके बाद से अभी तक इसकी करीब 1000 से अधिक प्रतियां बिक चुकी है यह किताब वाटर स्टोंस तथा अमेजॉन पर 7.27$ में उपलब्ध है। यह पुस्तक कुल 32 पन्नों की है।
पहले सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड था?
यह विश्व रिकॉर्ड पहले डोरोथी स्ट्रेट के पास था। डोरोथी स्ट्रेट ने अपनी 6 साल की उम्र में एक पुस्तक जिसका नाम हाउ द वर्ल्ड बेगन को प्रकाशित किया था। इस बुक को अगस्त 1964 में पैन्थियन बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था।
बेला को प्रेरणा मिली?
बेला द्वारा यह भी बताया गया कि इस यह किताब लिखने का विचार एक चित्र द्वारा आया था।
उसने बताया कि यह एक तस्वीर के रूप में शुरू हुआ और कहा कि मेरे पिताजी ने कहा कि मैं एक किताब भी लिख सकती हूं और मैंने उसी तस्वीर से एक कहानी लिखना शुरु कर दी।
बेला की मां ने भी बताया कि बेला की एक महान कल्पना रही है तथा वह 3 साल की उम्र से ही छोटी-छोटी कहानियां लिखती है।
इसी प्रकार वह आश्चर्य की बात नहीं थी कि जब बेला ने कहा कि वह एक किताब लिखने जा रही है।
पुस्तक कितने दिन में तैयार हुई
बेला द्वारा अपनी यह पूरी पुस्तक करीब 5 दिनों में लिखी गई तथा पुस्तक का चित्रण भी उसी के द्वारा किया गया है। (उसकी बड़ी बहन लेसी ने अंत में खींची एक तस्वीर को छोड़कर)
बेला ने कहा कि उसकी किताब यह शिक्षा देती है कि बच्चों को रात के समय अकेले बाहर ना जाना चाहिए।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पुस्तक को एक वाणिज्यिक प्रकाशन ग्रह द्वारा प्रकाशित किया जाना चाहिए तथा साथ ही उसकी 1000 प्रतियां बेची हुई होनी चाहिए।
एक पुस्तकों के मेले में रुचि रखने वाले प्रकाशक से मिलने के बाद चेल्सी ने बेला को सबूत प्रतियों से निपटने और चीजों को बदलने जैसे कार्यों में सहायता की थी।
चेल्सी ने बेला के बारे में कहा कि मैं उसके लिए बहुत ही खुश था और मुझे उस में शामिल होना तथा बेला के द्वारा किए गए काम पर ध्यान देना और उसकी प्रशंसा करना अच्छा लगता है।
मां बेटी के साथ की कड़ी मेहनत को बहुत से पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया जब उन्होंने पुस्तक की बिक्री के आंकड़े देखे तथा बेला को इसके बाद दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रकाशित लेखक के रूप में पुष्टि लिखी गई।
बेला ने यह भी कहा कि वह कुछ अन्य किताबों से प्रेरित ही जैसे व्हाट द लेडी बर्ड हर्ड, स्लेप्ट द कैट तथा डायरी ऑफ द विंपी किड।
जिस प्रकार से बेला इन किताबों से प्रेरित हुई थी उसी प्रकार अन्य युवा लेखक भी द लॉस्ट कैट से प्रेरित होंगे।
बेला की Hobby
जब मिला कुछ नहीं लिखती है तो वह पढ़ना तैरना शिक्षकों की भूमिका करना तथा अपने टेबलेट पर खेलना पसंद करती है।
अब "द लॉस्ट कैट 2" की तैयारी
द लॉस्ट कैट में यह बताया गया है कि एक बिल्ली रात के समय में घर से बाहर निकल जाती है तथा बाद में उसे यह अहसास होता है कि उसे अपनी मां के बिना घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इस पुस्तक के जरिए बच्चों को एक अच्छी शिक्षा मिलती है तथा बेला ने बताया कि अब वह द लॉस्ट कैट 2 पुस्तक पर काम कर रही है।
पुरुषों में यह रिकॉर्ड किसके पास?
पुरुषों में पुस्तक प्रकाशित करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थानुवाना सेरासिंघे है जो श्रीलंका के निवासी है तथा 4 साल 356 दिन की उम्र में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है। इनका किताब का नाम जंक फूड है जो 5 जनवरी 2017 को प्रकाशित की गई थी।



0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)