गौतम गंभीर ने बंद की आलोचकों की बोलती, IPL में गंभीर पर हुई आलोचनाएं आईपीएल में गौतम गंभीर द्वारा की गई कॉमेंट्री से कुछ लोगों द्वारा इन पर आलोचना की गई तथा बतौर सांसद रहते हुए आईपीएल में काम करने पर हुई थी।
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे हर बच्चों व बड़े द्वारा पसंद किया जाता है तथा खेला भी जाता है, क्रिकेट खेलने से हमारी एक्सरसाइज भी हो जाती है तथा मनोरंजन भी हो जाता है।
क्रिकेट के खेलों में भी प्रसिद्ध खिलाड़ी हुए हैं जैसे धोनी क्रिस गेल विराट कोहली तथा अन्य क्रिकेटर जिन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। इसी प्रकार से भारतीय इतिहास का एक महान क्रिकेटर खिलाड़ी गौतम गंभीर भी रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट को एक नई सोच व दिशा देते हुए एक महान क्रिकेटर भी बने हैं।
IPL में हुई आलोचनाएं
गौतम गंभीर अभी वर्तमान में एक सांसद भी है तथा वह इस पद पर रहते हुए भी क्रिकेट को भविष्य की सुविधाओं का लाभ भी देते हैं इसी वजह से लोगों द्वारा कुछ कटु बातों के कहने पर आज उन्होंने इसका जवाब दिया है जिसके बारे में आज हम पढ़ेंगे।
गौतम गंभीर ने यह कहते हुए कहा कि पैसे कमाने के लिए काम करना पड़ता है तथा कुछ समय पहले आलोचकों द्वारा उनके आईपीएल में काम करने पर तंज कसे जा रहे थे तथा सवाल खड़े कर रहे थे जिसका जवाब उन्होंने इस रूप में दिया है।
पूर्वी दिल्ली से सांसद है गौतम गंभीर
गौतम गंभीर एक क्रिकेटर होने के साथ पूर्वी दिल्ली के सांसद है उन्होंने 2019 में हुए सांसद के वोटों में जीत हासिल की है। गौतम गंभीर द्वारा आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से थे तथा उनके द्वारा आईपीएल में काम करने पर अक्सर उनके ऊपर निशाना साधा जाता था कि वह एक सांसद होने के बाद भी आईपीएल में काम क्यों कर रहे हैं।
गौतम गंभीर ने क्या कहा?
गौतम गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे आईपीएल में काम करने से कुछ लोगों द्वारा मेरे ऊपर आलोचना की गई है।
गौतम गंभीर ने कहा कि जो वह जन रसोई अभियान चलाते हैं, वह उनके निजी खर्च से होता है जिसके लिए उन्हें कोई फंड नहीं मिलता है या उसमें किसी फंड का इस्तेमाल नहीं किया जाता है तथा इस अभियान को उन्हें चलाना है तो इसके लिए उन्हें कमाना भी पड़ेगा।
गौतम गंभीर ने यह भी बताया कि वह इस अभियान द्वारा हर महीने 5000 लोगों को खाना खिलाते हैं जिसके लिए करीब 25 लाख रुपए लगते हैं तथा साल का 2.75 करोड रुपए लगते हैं।
मुझे लोगों को खाना खिलाने और लाइब्रेरी बनाने के लिए पैसे MPLAD फंड से नहीं लेते हैं। MPLAD फंड से कोई 5000 लोगों के लिए रसोई नहीं चल रही है, मुझे इसे चलाने के लिए काम करना पड़ेगा तथा मुझे इसमें कोई शर्म नहीं कि मुझे कमेंट्री करनी पड़ रही है या आईपीएल में काम करना पड़ा है।


0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)