Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है? । प्रोटीन वाले मुख्य खाद्य पदार्थ

हमने अपनी इस पोस्ट में सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है? । प्रोटीन वाले मुख्य खाद्य पदार्थ की जानकारी देते हुए ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के नाम बताए हैं जो सबसे ज्यादा प्रोटीन रखते हैं तथा जिन से मजबूती और ताकत के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।
प्रमुख प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ
प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ

    शरीर के लिए महत्वपूर्ण प्रोटीन

    प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है, इसकी सहायता से हमें एनर्जी प्राप्त होती है। हमारे शरीर को भी पानी के बाद प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है। प्रोटीन का निर्माण एमिनो एसिड द्वारा होता है जिसमें 22 अमीनो एसिड शामिल है, इनमें से 10 अमीनो एसिड हमारे शरीर द्वारा निर्माण कर दिए जाते हैं, लेकिन बाकी बचे अमीनो एसिड को भोजन के माध्यम से ग्रहण किया जाता है।

    हमारे शरीर के वजन को बढ़ाने, ताकत और मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही हमारे शरीर को वसा, कार्बोहाइड्रेट आदि की भी आवश्यकता होती है। जो लोग भी जिम करते हैं उनको यह जानना आवश्यक है, कि किन चीजों में अधिक प्रोटीन पाया जाता है क्योंकि जिम करने वालों के लिए प्रोटीन एक अहम हिस्सा है।

    आज हम अपनी इस पोस्ट में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है-

    बादाम (Almost)

    बादा में मैग्नीशियम आयरन व कैल्शियम उपस्थित होने के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है तथा 8 से 10 बादाम में करीब 12 ग्राम प्रोटीन की उपस्थिति रहती है, जो हमारे शरीर में प्रोटीन को बढ़ाता है। रोजाना बादाम खाने से शरीर स्वस्थ और दिमाग भी तेज होता है, बादाम में बसा के साथ प्रोटीन भी बहुतायत में है।
    इसे खाने से भूख कम लगती है। इसे खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल वह हानिकारक कोलेस्ट्रोल की मात्रा सही रहती है।
    बादाम में कितना प्रोटीन है
    बादाम में उपस्थित प्रोटीन की मात्रा

    ब्रोकली

    ब्रोकली में कैंसर से लड़ने की भी क्षमता होती है। इसमें 4.5 ग्राम तक प्रोटीन उपस्थित होता है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
    ब्रोकली वह सब्जी है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाई जाती है तथा इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन के तथा फाइबर मौजूद है।
    ब्रोकली में उपस्थित प्रोटीन की मात्रा बताइए
    ब्रोकली में प्रोटीन की मात्रा

    सोयाबीन (Soyabean)

    आप इससे प्रोटीन प्राप्त करने के लिए इसकी सब्जी भी बना कर खा सकते हैं तथा इसके सोया चंक को उबालकर नमक डालकर भी खा सकते हैं। इसके एक कप सोयाबीन में करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
    इसमें सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन उपस्थित होता है तथा जो लोग मीट नहीं खाते हैं वह सोयाबीन आसानी से खा सकते हैं। इसके अंदर अन्य आयरन, विटामिन बी, कैल्शियम, विटामिन ई व विटामिन बी तथा कांपलेक्स उपस्थित होता है।
    100 ग्राम सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा
    सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा

    कटहल (Jackfruit)

    यह एक ऐसी सब्जी है जो मीट की तरह ही दिखती है तथा इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन भी पाया जाता है तथा इसके एक कटोरी कटहल में 3 ग्राम तक प्रोटीन होता है।
    कटहल खाने के फायदे
    कटहल खाने के क्या फायदे हैं

    बकव्हीट या कूटू का आटा

    बकव्हीट ग्लूटेन शून्य होता है तथा यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसमें आसानी से पच जाने की भी क्षमता होती है तथा इसके एक कप आटे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
    बकव्हीट के मुख्य फायदे
    बकव्हीट खाने के मुख्य फायदे

    नॉनवेज, मांसाहारी भोजन (Non veg)

    नॉनवेज में अंडा, मछली, मटन, चिकन आदि चीजें आती है और यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो आपके लिए फायदेमंद है।
    यह हमारे शरीर के प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ हमें जल्दी ताकत भी देता है।
    नॉनवेज को खाने से प्राप्त प्रोटीन की मात्रा
    नॉनवेज से प्राप्त प्रोटीन की मात्रा

    पनीर (Paneer)

    इस प्रोटीन का निर्माण दूध से किया चाहता है तथा इसके साथ ही इस में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, कार्ब तथा वसा पाई जाती हैं। पनीर में करीब 16 से 20% प्रोटीन उपस्थित होती है।
    पनीर खाने से प्राप्त प्रोटीन की मात्रा
    पनीर से प्राप्त प्रोटीन की मात्रा

    मूंग दाल (Moongdal)

    यदि आप 100 ग्राम मूंग की दाल खाते हैं, तो इससे आप 24 ग्राम प्रोटीन प्राप्त करेंगे। मूंग दाल शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने का सबसे अधिक अच्छा व सस्ता तरीका भी है तथा यह शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक है।
    मूंग दाल खाने के क्या फायदे बताइए
    मूंग दाल के फायदे

    चना (Chickpeas-Chana)

    चने को उबालकर, भिगोकर, फ्राई व सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है। इसमें फाइबर होने के साथ ही प्रोटीन भी भरपूर होता है और इसके 100 ग्राम में करीब 25 ग्राम प्रोटीन होता है।
    चने को खाने के प्रमुख फायदे लिखिए
    चने खाने का प्रमुख फायदा

    मूंगफली (Ground Nut)

    इस चीज में भी वसा और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है तथा इसके 100 ग्राम में 25 ग्राम प्रोटीन उपस्थित होता है, इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है क्योंकि यह बादाम जितना ही लाभदायक है।
    मूंगफली खाने के प्रमुख फायदे बताइए
    गोपुली खाने के प्रमुख फायदे बताइए

    दही (Curd)

    दही को रोजाना खाने से इसके कई फायदे भी होते हैं तथा इसके 100 ग्राम में 11 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, साथ ही इसमें कैल्शियम, वसा आदि अन्य भी होते हैं, यह दूध से बनने वाली चीज है।
    दही खाने से शरीर को फायदे
    दही खाने से होने वाले प्रमुख फायदे

    दूध (Milk)

    दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन विटामिन, वसा आदि भी उपस्थित होते हैं। दूध शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है तथा 1 लीटर दूध में 40 ग्राम प्रोटीन रहता है।
    दूध पीने का फायदा
    दूध पीने का क्या फायदा है

    काजू (Cashew Nut)

    काजू में वसा व प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है तथा यह हमारे वजन को बढ़ाने में भी सहायता करता है। 100 ग्राम काजू के सेवन से 18 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।
    काजू में उपस्थित प्रोटीन की मात्रा
    काजू खाने से मिलने वाला प्रोटीन

    दालें (Pulses)

    दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है तथा यह प्रोटीन का सस्ता और अच्छा स्रोत है। इसमें हम प्रत्येक दाल शामिल कर सकते हैं जैसे मूंग दाल, उड़द दाल, अरहर दाल, राजमा, चना व छोले आदि। इन दलों को उबालकर खाने पर हमें अधिक फायदा होता है।
    सभी दालों में उपस्थित प्रोटीन की मात्रा
    दालों को खाने से मिली प्रोटीन की मात्रा

    सोया मिल्क (Soya Milk)

    सोया मिल्क की सहायता से वसा और कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है तथा यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके एक कप सोया मिल्क से 8 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।
    सोया मिल्क को पीने के फायदे
    सोया मिल्क से प्राप्त प्रोटीन की मात्रा बताइए

    अंडे (Eggs)

    अंडो में भी प्रोटीन भरपूर होता है तथा इसके 100 ग्राम में करीब 13 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
    अंडो में कैलोरी उपस्थित होने की वजह से यह लोगों के वजन को भी नियंत्रित करती है। अंडे का सफेद हिस्सा खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और इसमें उपस्थित प्रोटीन एंटीऑक्सीडेंट को भी प्रदर्शित करता है। यह हृदय रोग के लिए भी लाभदायक है।
    अंडे खाने से होने वाला फायदा
    अंडे खाने का प्रमुख फायदा बताइए

    पिस्ता (Pistachios)

    100 ग्राम पिस्ता में 21 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। पिस्ता हमारे प्रोटीन से बने आहार में शामिल है, यह हमारे स्वास्थ्य को लाभ भी देता है। इसके अंदर उपस्थित माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होने की वजह से यह हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, इसे खाकर हम कोलेस्ट्रॉल को स्तर किया जा सकता है तथा दिल की बीमारी से बचा जा सकता है इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, फाइबर, फोलेट व मैग्नीशियम उपस्थित रहता है।
    खाने में पिस्ता के फायदे
    पिस्ता खाने से होने वाले फायदे

    ग्रीक दही 

    ऐसे तो दही भी बहुत प्रकार के होते हैं, लेकिन ग्रीक दही के 100 ग्राम में 10 ग्राम तक प्रोटीन रहता है। दही में ज्यादातर मट्ठा निकाल देने के बाद पीछे बचे हुए भाग को ग्रीक दही कहते हैं। मट्ठा एक तरल भाग होता है, जिसमें दूध से दही को जमा करने के बाद बनता है। यह अन्य दही की तुलना में गाढ़ा, खट्टा व मलाईदार होता है, इसे प्रोटीन रिच फूड्स में भी शामिल किया गया है। यह हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों को विकसित करने, वसा रहित द्रव्यमान, संयोजी उत्तक व बढ़ती ताकत को बढ़ावा देता है।
    ग्रीक  दही से मिलने वाला प्रोटीन
    ग्रीक दही खाने का फायदा

    अखरोट

    अखरोट में वसा कैल्शियम आदि के साथ-साथ प्रोटीन भी खूब पाया जाता है तथा इसके 100 ग्राम में करीब 16 ग्राम तक प्रोटीन रहता है।

    क्विनोआ

    इसके 100 ग्राम में से 14 ग्राम प्रोटीन रहता है।

    ओट्स (Oats)

    इसकी सहायता से शरीर में उपस्थित केलोस्ट्रोल को कम किया जा सकता है तथा यह प्रोटीन की एक अच्छा स्रोत है तथा रोजाना इसे हम नाश्ते में भी ले सकते हैं।

    जई

    हमारे द्वारा प्राप्त 100 ग्राम जई में करीब 13 ग्राम तक प्रोटीन रहता है

    खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा


    खाद्य पदार्थ ग्राम  प्रोटीन की मात्रा
    बादाम  8 से 10 बादाम  12 ग्राम 
    ब्रोकली  100 ग्राम  4.5 ग्राम 
    सोयाबीन  1 कप  18 ग्राम 
    कटहल 1 कप  3 ग्राम 
    बकव्हीट  1 कप  6 ग्राम 
    नॉनवेज  ज्ञात नहीं  ज्ञात नहीं 
    पनीर  100 ग्राम  16-20 ग्राम 
    मूंग दाल  100 ग्राम  24 ग्राम 
    चना  100 ग्राम  25 ग्राम 
    मूंगफली  100 ग्राम  25 ग्राम 
    दही  100 ग्राम  11 ग्राम 
    दूध  1 लीटर  40 ग्राम 
    काजू  100 ग्राम  18 ग्राम 
    दालें  ज्ञात नहीं  ज्ञात नहीं 
    सोया मिल्क  1 कप  8 ग्राम 
    अण्डे  100 ग्राम  13 ग्राम 
    जई 100 ग्राम  13 ग्राम 
    पिस्ता  100 ग्राम  21 ग्राम 
    ग्रीक दही  100 ग्राम  10 ग्राम 
    अखरोट  100 ग्राम  16 ग्राम 
    क्विनोआ 100 ग्राम  14 ग्राम 


    यह भी पढ़ें




    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ