Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

किनके साथ दही नहीं खाना चाहिए । दही के साथ कभी नहीं खाएं

दही के साथ नहीं खाए फल, तली भुनी चीजें, दूध, केला, आम, उड़द दाल आदि, गुण, नुकसान, फायदे।

हमने अपनी इस पोस्ट में दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी बताइए हैं जैसे फल, प्याज, तली भुनी चीजें, उड़द दाल इत्यादि के साथ दही खाना नुकसानदायक है।

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे हर वर्ग का मनुष्य खाने के लिए उत्साहित होता है, वह खाने के साथ दही को हर समय लेना पसंद करता है खास करके दोपहर के समय में।
यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ शरीर की सुंदरता के लिए घरेलू नुस्खों में भी प्रयोग होता है।
डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि हमें ताजा दही हमेशा खाना चाहिए, जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता व शरीर में अनेकों फायदे होते हैं तथा इसके साथ ही हमें बहुत से महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
कुछ लोग दही के साथ जीरा और नमक भी मिलाकर खाते हैं।
सभी को यह पता होता है कि नहीं सभी लोगों को पसंद होता है लेकिन आप यह भी जानते हैं कि दही के अनेकों फायदे होने के साथ-साथ इनके साथ कुछ ऐसी चीजों को खाने से या नुकसान भी कर सकता है।

अगर आपको यह पता नहीं है तो हम अपनी इस पोस्ट में आपको इसके बारे में पूर्ण जानकारी के साथ बताएंगे।

दही व कुछ चीजों के नुकसान
दही के साथ अन्य चीजों को खाने के नुकसान

    dahi ke sath nhi khaye

    हम आगे दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए इसके बारे में पड़ेंगे जो इस प्रकार हैं।

    प्याज के साथ दही

    कई लोगो को प्याज के साथ दही मिलाकर खाने का खूब आनंद लिया जाता है तथा लोगों द्वारा प्याज व दही को अपने खाने का हिस्सा बना लिया जाता है।
    क्या आप जानते हैं प्याज और दही खाने से आपको अपनी जीभ का स्वाद तो मिल सकता है लेकिन इससे आपको नुकसान भी होता है।
    यह दोनों एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत है तथा इनको साथ में खाने से खुजली होना, एग्जिमा, खाज, दाद तथा पेट में समस्या उत्पन्न हो सकते हैं।

    आम व दही खाना

    बाजार में मिलने वाले आम को भी खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है तथा यह फलों का राजा भी कहलाता है, इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा आम को दही के साथ मिलाकर खाया जाता है तथा यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है क्योंकि जब दही और आम एक साथ मिलते हैं तो यह आपके शरीर में जहर/टॉक्सिन बना देते हैं इसलिए इनको कभी साथ में नहीं खाए और यह एक दूसरे से पूर्ण रूप से विपरीत हैं।

    उड़द दाल के साथ दही

    हमें उड़द की दाल व दही को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर में प्रवेश करते ही हमें नुकसान देने लगता है तथा इससे शरीर को हानि पहुंचती है, जिसके कारण ही लूज मोशन/दस्त, एसिडिटी प्रॉब्लम व सूजन जैसी समस्याएं विकसित होती है।

    दही व दूध के नुकसान

    हमें कभी भी दूध व दही का प्रयोग खाने में एक साथ नहीं करना चाहिए तथा ऐसा करने पर यह नुकसान देने लगता है, जिससे गैस बनना, एसिडिटी व उल्टी होने की समस्या उत्पन्न होती है और यह पाचन होने में भी समस्या उत्पन्न करता है इसलिए एक साथ में सेवन नहीं करना चाहिए।

    दही व मछली खाना

    कभी भी किसी व्यक्ति को दही के साथ मछली का भी सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको कई बीमारियों द्वारा घेरा जा सकता है तथा आपको पेट दर्द व अपच जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    दही के साथ तली-भुनी चीजें खाना

    लोगों द्वारा खूबी दही के साथ तली-भुनी चीजें खाई जाती है जो नुकसानदायक है तथा हम घरों में अक्सर यह देखते हैं, कि लोग पराठों के साथ दही खाना खुद ही पसंद करते हैं इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा खाना पचने में परेशानी होती है।

    दही व फल

    हमें अपने फलों व दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए, इससे कहीं दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि इन दोनों के एंजाइम्स एक दूसरे से बिल्कुल अलग है तथा इनका साथ में सेवन करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, साथ ही पेट फूलना तथा पेट में दर्द होना समस्या उत्पन्न होती है।

    दही व नमक खाना

    दही के साथ नमक को खाना भी घातक हो सकता है, क्योंकि विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि यदि आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है, तो इन दोनों को साथ में खाने से सूजन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    दही व गर्म भोजन

    आप यह बिल्कुल भी नहीं जानते होंगे, कि हमारे द्वारा दही के साथ गर्म खाने का प्रयोग करने पर यह शरीर के अंगों के लिए नुकसानदायक है तथा इससे दांतों में दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    दही व चीज

    दही व चीज हमारे लिए नुकसानदायक है तथा इनका साथ में सेवन करने से शरीर पर दुष्प्रभाव के साथ-साथ हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

    दही व चिकन का प्रयोग

    लोगों द्वारा चिकन खाने पर भी दही का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपके खाने का टेस्ट तो बढ़ जाता है लेकिन इसके साथ ही दुष्प्रभाव में यह आपके पेट खराब व पेट दर्द जैसी समस्या दे सकता है।

    खजूर व दही

    खजूर व दही का सेवन एक साथ करने पर यह हमारे पेट की समस्या बढ़ाता है तथा इससे हमारा पेट खराब भी हो सकता है।

    केला‌ व दही

    आपको यह पता है कि दूध के साथ केला खाने से हमारे शरीर को बहुत फायदा होता है तथा इससे शरीर में ताकत आने के साथ-साथ यह शरीर को बढ़ाता भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ केला खाने से हमारे शरीर को नुकसान हो सकता है और आपकी हेल्थ पर दुष्प्रभाव पड़ता है इसलिए आप दही के साथ केले का सेवन ना करें तथा यदि खाना है, तो बीच में 2 से 3 घंटे का अंतराल रखें।



    ये भी पढ़ें



    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ