![]() |
| द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन |
द्रौपदी मुर्मू आज करेगी राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन:
द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन करेगी। एनडीए की सरकार की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज 12:00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेगी। इस समय उनके पास एनडीए सरकार के बड़े नेता जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेता उपस्थित होंगे।
द्रौपदी मुरमू झारखंड राज्य की 6 साल से अधिक राज्यपाल रह चुकी है तथा उनके द्वारा कार्यकाल में उनके ऊपर राज्यपाल कार्य से संबंधित एक भी सवाल खड़ा नहीं हुआ है।
द्रौपदी मुरमू के राष्ट्रपति आवेदन पत्र पर उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक तथा समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन का कार्य किया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का समर्थन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रोपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले प्रस्तावक बने हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से हमें यह जानकारी दी है कि "यह मेरा सौभाग्य है कि देश की पहली जनजातियों व दूसरी महिला राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन देने वाली द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर मेरे द्वारा पहला प्रस्तावक बना गया तथा यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने उनके प्रस्तावक पर हस्ताक्षर करके पहला समर्थन दिया है।"
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का समर्थन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुरमू को अपना समर्थन दिया है हालांकि वह नॉमिनेशन के समय उपस्थित नहीं रहेंगे, इसकी जगह उनके राज्य सभा सांसद विजय साई रेड्डी तथा लोकसभा में पार्टी के नेता मिथुन रेडी उपस्थित रहेंगे।
उड़ीसा के मुख्यमंत्री का समर्थन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा भी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया गया है। हालांकि वह नामांकन में उपस्थित नहीं रहेंगे क्योंकि वह इटली दौरे पर गए हुए हैं इसलिए ओडिशा कैबिनेट के दो मंत्री उपस्थित रहेंगे।
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय = click

2 टिप्पणियाँ
बहुत ही अच्छा आर्टिकल लिखा है सर आपने,आपके आर्टिलक पढ़ कर हमें भी काफी कुछ जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।इसके लिए आपका आभार!
जवाब देंहटाएंbharattalk.in
धन्यवाद आपका 🙏
हटाएंIf you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)