Ads

Responsive Advertisement
Breaking News
Loading...

द्रौपदी मुर्मू पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने की टिप्पणी । द्रौपदी मुर्मू पर डायरेक्टर की टिप्पणी

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, द्रोपदी पर टिप्पणी, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति पर डायरेक्टर की टिप्पणी, टिप्पणी, रामगोपाल वर्मा ने की टिप्पणी आदि की जानकारी देते हुए बताया गया है।


हमने इस पोस्ट में भाजपा की पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू पर की गई टिप्पणी के बारे में संपूर्ण जानकारी बताते हुए लिखा है।

द्रौपदी मुर्मू पर डायरेक्टर की टिप्पणी
द्रौपदी मुर्मू पर आई डायरेक्टर की टिप्पणी

हाल ही में भाजपा की पार्टी कि राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा द्वारा एक ट्वीट किया गया है, जिसके बाद भाजपा के नेता इस ट्वीट को अपमानजनक बताते हुए हैदराबाद के पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है तथा पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा यह बताया गया कि शिकायत पर कानूनी सलाह होने के बाद, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा सकती है।

  • एस.सी/एस.टी एक्ट लग सकता हैं
  • भाजपा नेताओं का विरोध
  • राज गोपाल वर्मा ने दी सफाई


हमेशा से विवादों के बयानों में चर्चा में रहने वाले फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान करने के कारण भाजपा नेताओं के विरोध में फस गए हैं। उन्होंने द्रोपति मुर्मू पर एक विवादास्पद बयान करने के कारण भाजपा के नेताओं ने हैदराबाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।

राम गोपाल वर्मा ट्वीट करके लिखते हैं कि "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव कौन है? और उससे भी ज्यादा जरूरी ये है कि कौरव कौन है?" इस ट्वीट को देखने के बाद जनता की तरफ से आक्रोश भी दिखाई दिया।

SC/ST Act के तहत कार्यवाही

भाजपा के नेता गुडूर रेड्डी व टी. नदेश्वर गौड़ ने इस ट्वीट के बाद हैदराबाद के पुलिस थाने में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। उनका यह आरोप था कि एनडीए कि राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर वर्मा द्वारा अपमानजनक ट्वीट किया गया।

इसके बारे में एबिट्स पुलिस स्पेक्टर बी. प्रसाद राव ने बताया कि हमें शिकायत मिली है तथा इस शिकायत को कानूनी सलाह के लिए भेजा जाएगा तथा कानूनी सलाह होने के बाद हम वर्मा पर एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज करेंगे।

22 जून को किए गए इस ट्वीट के बाद शुक्रवार को वर्मा द्वारा इस पर सफाई दी गई।

राम गोपाल वर्मा की सफाई

रामगोपाल वर्मा ने लिखा की "यह‍  पूरी इमानदारी से विडंबना के तौर पर कहा गया है और इसका कोई अन्य मकसद नहीं है द्रौपदी महाभारत में मेरा फेवरेट किरदार है लेकिन चूंकि यह नाम बहुत रयर है, मुझे किरदार याद आ गए और मैंने यही जताया" किसी की भी भावनाओं को आहत करने का कोई मकसद नहीं था।


ये भी पढ़ें







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ