इसमें हमने किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए जैसे अर्थराइटिस, अस्थमा, लेक्टोज इनटोलरेंस मरीज, एसिडिटी के मरीज आदि को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
विशेषज्ञों द्वारा यह बताया जाता है कि दही हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है और यह भोजन को पचाने मैं भी हमारी सहायता करता है लेकिन वह यह भी कहते हैं कि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से यह शरीर पर दुष्प्रभाव भी दिखा सकता है जो हमारे लिए नुकसानदायक है।
दही में अत्यधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट वह कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने का काम करते हैं इसके साथ ही कई लोगों द्वारा खाने के साथ दही का प्रयोग भी किया जाता है और खाने के साथ यदि दही मिल जाए तो खाने का स्वाद दुगुना हो जाता है।
आज हम अपनी इस पोस्ट में दही के बारे में कुछ ऐसी बातों को बताएंगे जो आप लोगों के लिए फायदेमंद होगी तथा इसकी सहायता से आप यह पता लगा पाएंगे कि आप को दही खाना चाहिए या नहीं।
दही खाने वालों के लिए जानकारी
इस पोस्ट में हम किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए इसके साथ सथ इसलिए कुछ फायदे व नुकसान भी जानेंगे/ बचायेंगे।
दही में उपस्थित पोषक तत्व
दही में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व उपस्थित होते हैं जो इस प्रकार से है
| 100-150 | कैलोरी |
| 2gm | फेट |
| 20gm | शुगर |
| 8-9gm | प्रोटीन |
| 20gm | विटामिन डी |
| 20gm | कैल्शियम |
Scroll
अर्थराइटिस मरीज के लिए हानिकारक दही
अर्थराइटिस के मरीजों में शरीर में दर्द की परेशानी होती है तथा भले ही दही में कार्बोहाइड्रेट है जो हड्डियों और दातों को मजबूत करता है फिर भी इन मरीजों द्वारा दही का सेवन करने पर उन्हें अधिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
अस्थमा मरीजों के लिए दही
अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है तथा इसी दौरान यदि वह दही का सेवन करते हैं तो इन्हें अधिक परेशानी हो सकती है तथा उन्हें खाने कि अधिक इच्छा हो रही है तो वह सही मात्रा में दोपहर के समय दही का प्रयोग कर सकते हैं तथा उन्हें रात को तो बिल्कुल दही नहीं खाना चाहिए।
लेक्टोज इनटोलरेंस के मरीज ना खाए दही
इस बीमारी से परेशान लोगों को दही के साथ साथ दूध का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यदि यह इन चीजों का प्रयोग करते हैं तो इन्हें वह पचता नहीं है तथा डायरिया व पेट दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।
एसिडिटी में ना खाए दही
यदि आपको एसिडिटी की समस्या ज्यादा है तो आप दही का प्रयोग ना करें तथा खासतौर पर रात में इसका सेवन ना करें।
दही के साथ उड़द दाल का भी प्रयोग ना करें इन्हें एक साथ खाने पर एसिडिटी व अपच की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
गठिया के मरीज
आपको यह पता होगा कि 30 चीजें हमेशा दर्द को बढ़ाती है उसी प्रकार यदि गठिया की बीमारी है तो आपको दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है।
दही के सेवन से फायदे
दही खाने से हमारे शरीर को अनेको फायदे होते हैं जैसे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, हड्डियां मजबूत होती है, महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, शरीर में एनर्जी बनी रहती है, हृदय रोगों के लिए फायदेमंद है साथ ही बहुत फायदे हैं।
दही के सेवन से नुकसान
दही को अधिक खाने से हमें अनेको नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि सर्दियों में जुखाम वह सर्दी के समय में रात को दही नहीं खाना चाहिए इससे अधिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है साथ ही दूध के साथ भी दही का प्रयोग नहीं करना चाहिए, मोटे लोगों को व डायबिटीज मरीजों को दही में चीनी मिलाकर नहीं खानी चाहिए।
किसके साथ ना खाए दही
हमें अनेकों ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दही का प्रयोग खाने में नहीं किया जाना चाहिए जैसे कि फल, नमक, दूध, गर्म खाना, खजूर आदि के साथ इसका प्रयोग नहीं होना चाहिए।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubt. Please let me know.
(क्या आपको कोई जानकारी में परेशानी है, कृपया मुझे बोले)